फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पदों पर आवेदन ने रोक दी नौकरी की राह

Sat, 22 Nov 2014 11:01 AM IST
डॉ. योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार उच्च शिक्षित लोग भी ऐसी गलती करते हैं जिसकी उनसे कतई उम्मीद नहीं होती। उत्तराखंड के समाज कल्याण विभाग में महिला के लिए आरक्षित अधीक्षक पद पर पुरुषों ने भी आवेदन कर दिए।
विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जब आवेदन पत्रों की जांच की तो ऐसे 12 अभ्यर्थी मिले। इनके आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। इनके अलावा 17 अन्य अभ्यर्थियों के फार्म भी निरस्त हुए हैं।

12 पुरुषों ने दिए आवेदन
लोक सेवा आयोग की ओर से अक्तूबर 2011 में समाज कल्याण विभाग में अधीक्षक के एक पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। यह महिला अभ्यर्थी के लिए आरक्षित था। आयोग को 366 आवेदन पत्र मिले थे।
विज्ञापन


जांच में 29 आवेदन पत्रों में खामियां पाई गई, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। इनमें से 12 ऐसे थे, जो पुरुष अभ्यर्थियों के थे। आयोग के सचिव एसएन पांडे के मुताबिक स्वीकृत और निरस्त आवेदन पत्रों की सूची तैयार कर ली गई है।

छोटी सी गलती ने रोक दी राह
अभ्यर्थियों की जरा सी गलती उनके करियर की राह में रोड़ा बन गई। रेशम विभाग में सहायक निदेशक के पद पर आवेदन करने वाले पांच अभ्यर्थियों ने अंगूठा नहीं लगाया था और एक अभ्यर्थी ने हस्ताक्षर नहीं किए थे।

इनके आवेदन लोक सेवा आयोग ने निरस्त कर दिए। आयोग ने 19 अक्तूबर 2012 आवेदन मांगे थे। स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए 607 आवेदन पत्र सही पाए गए हैं, जबकि 31 निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें