फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की टैगलाइन बनाओ, 10 हजार ईनाम पाओ

Tue, 24 Nov 2015 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी एंथम के बाद अब पीयू अपनी टैगलाइन भी जारी करेगी। पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक रिलेशन की ओर से एक स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्लोगन में पीयू फैकल्टी, स्टाफ, स्टूडेंट और एल्युमनी भी हिस्सा ले सकते हैं। चुने गए स्लोगन का प्रयोग पीयू के विभिन्न पब्लिकेशन और अन्य जगह पर किया जाएगा। स्लोगन एक लाइन और अधिकतम 10 शब्दों का हो सकता है। स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले की मूल रचना होनी चाहिए।

प्रतियोगिता के विजेता का फैसला जानेमाने शिक्षाविद और एक्सपर्ट करेंगे। विजेता को पीयू प्रशासन दीक्षांत समारोह में विशेष तौर पर सम्मानित करेगा। उसे 10 हजार नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर आने वाले को भी 5 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक स्लोगन की एंट्री ईमेल slogan@pu.ac.in पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। गौरतलब है कि पीयू एंथम जाने माने गीतकार ईरशाद कामिल ने लिखा था। कामिल पंजाब यूनिवर्सिटी हिंदी विभाग केस्टूडेंट रह चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें