फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में पढ़िए फूड टेक्नोलॉजी सहित 6 नए कोर्स

Fri, 05 Jun 2015 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में सत्र 2015-16 से छात्र-छात्राओं को एमएससी इन फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने को भी मिलेगी। बृहस्पतिवार को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इसके अलावा एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन सहित करीब आधा दर्जन नए कोर्सेज को चलाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


हालांकि कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पीएचडी के नए ऑर्डिनेन्स को अनुमति नहीं मिल पाई।

पीएचडी ऑर्डिनेन्स के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा जिसकी रिपोर्ट के बाद इसी माह के अंत तक फिर से काउंसिल इस पर विचार होगा।
विज्ञापन

16 कोर्स के बदले गए नाम

कॉलेजों में प्रवेश के नियमों को दरकिनार करने का मामला भी उठाया गया जिस पर काउंसिल ने कहा कि कोई भी कॉलेज, विश्वविद्यालय से अलग मानक निर्धारित नहीं कर सकता। सीबीसीएस लागू करने के साथ ही विभिन्न कोर्स के नॉमेन्क्लेचर को भी पास कर दिया गया।

यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार नए नोमेनक्लेचर को काउंसिल में अनुमति दी गई। इसमें एमफिल को एक से डेढ़ साल करने, बीटीटीएम (बैचलर इन ट्रेवेल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट)और बीपीए (बैचलर इन परफार्मिंग आर्ट ) को तीन से बढ़ाकर चार साल करने के साथ ही लगभग 16 कोर्स के नाम में परिवर्तन किया गया।

राष्ट्रगौरव एंड एनवायरमेंटल साइंस के विषय को स्नातक में चलाने पर सहमति बनी। इन सभी फैसलों पर शुक्रवार को कार्यपरिषद अंतिम मुहर लगाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें