फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू के हॉस्टल में हो रहा है कुछ ऐसा कि लगाने पड़ेंगे सीसीटीवी कैमरा

Fri, 15 May 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू के हॉस्टल में अराजक तत्व आराम से पनाह पा रहे हैं। यहां पर निष्कासित छात्रों के साथ बाहरी दबंग स्टूडेंट्स भी आराम फरमा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते ही आपसी वर्चस्व को लेकर आए दिन लड़ाई होती रहती है और पढ़ाई का माहौल ध्वस्त हो रहा है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी प्रोवोस्टों के सामने पेशकश रखी कि वह यहां सीसीटीवी कैमरे लगवा लें, मगर लापरवाही जारी है। यही नहीं, हॉस्टल में अभी तक रात्रि रजिस्टर भी दुरुस्त नहीं रहते।

इसके चलते आराम से निष्कासित छात्र व बाहरी स्टूडेंट्स डेरा जमाए हुए हैं और आए दिन बवाल होता है। एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित कहते हैं कि हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरा लगाने की पेशकश की गई थी, मगर यह नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

समय-समय पर हॉस्टल में मारा जाता है छापा

विभागों की ओर से प्रस्ताव आया और वहां पर सीसीटीवी कैमरे लग गए, मगर हॉस्टलों की ओर से यह प्रस्ताव नहीं आया।

यूनिवर्सिटी में एनडी हॉस्टल, महमूदाबाद हॉस्टल व हबीबुल्लाह हॉस्टल में समय-समय पर छापा मारा जाता है। मगर बाहरी लोग जानकारी पाकर गायब हो जाते हैं।

इधर, एलयू में बीती बुधवार रात को एनडी हॉस्टल में आनंद सिंह सत्या व उसके साथ परमजीत सिंह ने बीएससी के छात्र अभय सिंह को पीट दिया। यही नहीं यहां पर हवाई फायरिंग भी हुई।

यह आनंद सिंह सत्या पूर्व में यूनिवर्सिटी में बाहरी छात्राओं को जबरन पकड़कर लाने के मामले में निष्कासित हो चुका है। इसके बावजूद यह कैंपस में आराम से रह रहा है, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें