इस्लामिक स्टेट ने नेता अबू बकर अल बगदादी के नाम से एक ऑडियो संदेश जारी किया है। हालांकि ऑडियो की प्रामाणिकता साबित नहीं हुई है लेकिन अगर ये सही है तो हाल के महीनों में बगदादी का ये पहला ऑडियो संदेश होगा। टेप में मुसलमानों से सीरिया और इराक जाने की अपील की गई है। दोनों मुल्कों के बड़े हिस्से पर आईएस ने कब्जा कर रखा है और उसे खिलाफत का हिस्सा मानता है। यमन में हो रहे संघर्ष का जिक्र इस बात की पुष्टि करता है कि टेप नया है।
कहा गया है: इस्लामिक स्टेट प्रवास न करने का मुसलमानों के पास कोई बहाना नहीं है। उसमें (लड़ाई में) शामिल होना हर मुसलमान का फर्ज है। हम आपसे कह रहे हैं कि या तो हमारे साथ शामिल हों या जहां कहीं भी हों लड़ाई के लिए हथियार उठाएं।" जानकारों का कहना है कि आवाज बगदादी की तरह ही लगती है लेकिन इसकी जांच अभी नहीं हुई है।