फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में पढ़ाई के लिए ढीली करनी होगी जेब

Thu, 24 Apr 2014 08:32 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में रेग्युलर कोर्स में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने फीस पुनर्गठन का जिम्मा कमेटी को सौंपा है।
विज्ञापन


फीस पुनर्गठन (रेशनलाइजेशन) कमेटी का चेयरमैन प्रो. एनके खरे को बनाया गया है। वहीं, बुधवार को सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस तय करने के लिए विभिन्न कोर्स के को-ऑडिनेटर्स के साथ बैठक की गई है।

इसमें कई सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस घटाने का भी प्रस्ताव रखा गया। सभी कोर्स को-ऑर्डिनेटर्स को आदेश दिया गया है कि वे स्टूडेंट्स के एनरोलमेंट और किन कारणों से छात्रों की संख्या घटी।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट पेश करें। इस रिपोर्ट के मुताबिक ही सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस घटाई जाएगी। तय हुआ कि कुछ पॉपुलर सेल्फ फाइनेंस कोर्स में फीस बढ़ाई भी जाएगी।

फिलहाल, मई में ऑनलाइन फॉर्म आने से पहले फीस तय कर दी जाएगी। एलयू में रेग्युलर कोर्स में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। ऐसे में अभिभावकों की जेब पर बोझ बढ्ऱेगा।

एलयू में फीस पुनर्गठन (रेशनलाइजेशन) कमेटी के चेयरमैन प्रो. एनके खरे ने बताया कि एलयू के रेग्युलर कोर्स की फीस 10 से 15 फीसदी बढ़ाई जाएगी।

इसके पीछे कारण यह है कि ट्यूशन फीस में वृद्धि नहीं की जा सकती। ऐसे में डवलपमेंट फीस, गेम्स, डेलीगेसी व अन्य मदों में बढ़ोतरी की गई है। इस पर आम सहमति के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जल्द ही रेग्युलर कोर्स की फीस तय करने के लिए भी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स के को-ऑर्डिनेटर्स को शनिवार तक अपने कोर्स की फीस बढ़ाने या घटाने का प्रस्ताव मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स में 40 प्रतिशत सीटें भरने की अनिवार्यता में भी शिथिलता लाई जाएगी, ताकि सेल्फ फाइनेंस कोर्स बेहतर ढंग से चलाए जा सकें।

मालूम हो कि इससे पहले एलयू प्रशासन ने शैक्षिक सत्र 2011-12 में फीस में बढ़ोतरी की थी। उस समय एलयू प्रशासन ने परीक्षा शुल्क को लगभग दोगुना कर दिया था।
विज्ञापन


फीस में दोगुने से तीन गुने तक की वृद्धि की गई थी लेकिन इस बार एलयू प्रशासन फीस में 10 से 15 प्रतिशत के बीच ही वृद्धि करना चाहता है।

एलयू की वित्त समिति की बीते मार्च में हुई बैठक में फीस बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया था। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन फीस पुनर्गठन कमेटी की रिपोर्ट आगे पास करवाने के लिए दोबारा वित्त समिति के सामने नया प्रस्ताव रखेगा। इसके बाद प्रस्ताव लागू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें