फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी की परीक्षा तिथि घोषित, जानें यहां

Thu, 12 Feb 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक की मुख्य परीक्षाएं 10 मार्च से करवाने की तैयारी की जा रही है। परीक्षा विभाग इसी के हिसाब से विस्तृत शेड्यूल भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


होली के बाद मुख्य परीक्षाएं शुरू होने से स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिलेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मुद्दे पर 16 फरवरी को डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक बुलाकर इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

इधर डिग्री कॉलेज प्राचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ. एसडी शर्मा कहते हैं कि 10 मार्च से परीक्षाएं शुरू होने में प्राचार्यों को कोई आपत्ति नहीं है।

वह परीक्षाएं नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए यूनिवर्सिटी की पूरी मदद करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने 10 मार्च से स्नातक की मुख्य परीक्षाएं शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नकलचियों पर कसेगी लगाम

परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला होली के बाद ही परीक्षाएं शुरू करने के पक्ष में हैं ताकि स्टूडेंट्स को किसी तरह की दिक्कत न हो।

स्नातक में तीनों वर्षों के स्टूडेंट मिला दिए जाएं तो एलयू व डिग्री कॉलेजों के कुल डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट इसमें शामिल होंगे।

यूनिवर्सिटी प्रशासन 16 फरवरी को प्राचार्यों की बैठक बुलाने जा रहा है। इस बैठक में सभी प्राचार्यो से स्नातक की मुख्य परीक्षाओं के शेड्यूल पर चर्चा की जाएगी।

इसमें प्राचार्यों के सुझाव को भी शामिल किया जाएगा। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सख्त इंतजाम किए जाएंगे।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारी इस बार उड़ाका दस्ते की संख्या बढ़ा सकते हैं। यही नहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन इस बार नकल पर काफी सख्ती करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें