फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर पाएं अमेरिकन कोर्सेज की जानकारी

Wed, 03 Dec 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि कोई अमेरिका में चलाए जा रहे कोर्सेज, स्टडी मैटेरियल, साहित्य, सभ्यता, संस्कृति, आर्थिक व्यवस्था, राजनीति, इतिहास सहित अन्य चीजों की जानकारी लेना चाहेगा तो उसे अब बस एक क्लिक करने की देर लगेगी।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के इंग्लिश और मॉडर्न यूरोपियन लैंग्वेज विभाग द्वारा तैयार www.americanstudiesinindia.ac.in वेब पोर्टल पर जाकर इसकी पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

मंगलवार को एलयू के मालवीय सभागार में इस वेब पोर्टल का उद्घाटन किया गया। अमेरिकी दूतावास की असिस्टेंट कल्चरल अफेयर्स ऑफिसर व नई दिल्ली स्थित अमेरिकन सेंटर की डायरेक्टर इमिले ह्वाइट
विज्ञापन

ने इसका उद्घाटन किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में इंग्लिश विभाग की अध्यक्ष व वेब पोर्टल की कोऑर्डिनेटर प्रो. निशी पांडेय ने बताया कि इंग्लिश विभाग अमेरिकन स्टडीज पर सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी तैयार कर चुका है, जिसे जनवरी, 2015 से शुरू किया जाना है।

प्रो. निशि पांडेय ने बताया कि एलयू देश का पहला विश्वविद्यालय है जिसने इस तरह का कोर्स और पोर्टल तैयार किया है।

20 शिक्षण संस्थानों ने तैयार किया पोर्टल

इस वेब पोर्टल को तैयार करने में जेएनयू, हैदराबाद विश्वविद्यालय, कोलकाता विश्वविद्यालय सहित देश के लगभग 20 शिक्षण संस्थानों के एक्सपर्ट्स ने सहयोग किया है।

इन एक्सपर्ट्स के अमेरिकन स्टडीज पर आधारित विशेष लेक्चर के वीडियो भी इस पोर्टल पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा समय-समय पर इन एक्सपर्ट्स के संबंधित विषय पर लेखा भी पढ़ने को मिलेंगे।

पिछले साल लविवि में अमेरिकन स्टडीज पर आधारित एक लेक्चर का वीडियो भी इस पर मिलेगा। प्रो. निशि पांडेय ने बताया कि अब इस विषय पर जितने भी लेक्चर होंगे उनको वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

इससे देश भर में जो भी लोग इस विषय पर जानकारी लेना चाहते हैं, ले सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन प्रो. निधि बाला ने की। उन्होंने कहा कि भारत व अमेरिका के बीच संबंध काफी मजबूत हैं और आगे इसे हम शिक्षा के माध्यम से और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की पहल लाएगी रंग

वेब पोर्टल के उद्घाटन समारोह में अमेरिकन एंबेसी की असिस्टेंट कल्चरल अफेयर्स ऑफिसर व नई दिल्ली स्थित अमेरिकन सेंटर की डायरेक्टर इमिले व्हाइट ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पहल रंग लाएगी। दोनों देशों के बीच शेयरिंग बढ़ेगी।

यदि कोई छात्र, शिक्षक या शोधार्थी अमेरिकन स्टडीज से संबंधित विषय पर कोई प्रश्न या चर्चा करना चाहता है तो वह भी इस वेब पोर्टल पर संभव है।

इसके लिए डिस्कशन फोरम का विकल्प दिया गया है। यहां जो भी प्रश्न पूछा जाएगा उसका उत्तर देश के जाने-माने एक्सपर्ट्स द्वारा दिया जाएगा।

शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए इस पर टिप्स भी होंगे कि अमेरिकन स्टडीज विषय को कैसे पढ़ाया जाए। उसके लिए क्या बातें महत्वपूर्ण हैं, इसके आधार पर वह अपने यहां आसानी से सिलेबस तैयार कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें