फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतना है तो इन्हें भूलने की गलती मत करना

Thu, 06 Mar 2014 06:04 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी चुनावों में हरियाणा के युवा वोटर किसी भी दल को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। प्रदेश में इस बार 18 से 19 वर्ष के करीब तीन लाख, 49 हजार नए मतदाता बने हैं, जबकि 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 35,84,090 है।
विज्ञापन


इस कारण युवा वोटरों पर सभी राजनैतिक दलों ने निगाहें गड़ा दी हैं। खासकर कांग्रेस और इनेलो ने युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी रणनीति भी तय कर ली है।

कांग्रेस ने युवा कार्ड खेलने के लिए अशोक तंवर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है। जबकि इनेलो ने दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

युवाओं के अलावा बुजुर्गों से भी उम्मीद

कांग्रेस को युवाओं के अलावा बुजुर्गों से भी पूरी उम्मीद है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी है। प्रदेश में इस समय तीन लाख, 70 हजार, 235 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

पार्टी को उम्मीद है कि बुढ़ापा पेंशन का फैसला भी आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। कांग्रेस संगठन में युवाओं को अहम पद देकर चुनाव से पहले इस बात को साबित करने की भी कोशिश करेगी कि युवाओं के लिए पार्टी में जगह है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी नीति के तहत अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस की कमान भी सौंपी है।

दूसरी ओर इनेलो ने भी पार्टी में युवाओं को अहम पद दिए हैं। इसके अलावा दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को दी गई प्रचार की कमान भी युवाओं को पार्टी से काफी हद तक  जोड़ेगी। उक्त दोनों नेताओं के इस बावत हरियाणा में दौरे जारी हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं युवा नेता

राहुल गांधी की सोच युवाओं को आगे लाने की है। उनकी नीतियों के तहत हम युवाओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के लिए कई नीतियां बनाई हैं, लिहाजा प्रदेश में युवाओं का भविष्य कांग्रेस के साथ सुरक्षित है।
अशोक तंवर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।

हमारा एजेंडा छात्र संघ चुनाव करवाना है। इससे अच्छे युवा राजनीति में आएंगे। युवतियों के लिए स्पेशल बस सर्विस चलवाना, कालजों में डोनेशन की प्रथा को बंद करवाना और युवाओं में फैल रही बेरोजगारी को दूर करने को लेकर हम युवाओं के बीच जा रहे हैं। इनेलो ने हमेशा संगठन में युवाओं को महत्व दिया है। युवा सोच को आगे बढ़ने का मौका हमारी ही पार्टी में है।
दुष्यंत चौटाला, इनेलो के युवा नेता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें