एलयू व डिग्री कॉलेजों में एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम व एलएलबी ऑनर्स की
सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए सेंटर निर्धारित कर दिए गए हैं।
एलएलबी
त्रिवर्षीय कोर्स के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, एलएलबी
ऑनर्स कोर्स में एलयू व डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का
परीक्षा केंद्र लखनऊ विश्वविद्यालय को ही बनाया गया है।
परीक्षा दो पालियों
में सुबह आठ से 11 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी।
परीक्षाएं नौ मई से शुरू हो रही हैं।
ये बने परीक्षा केंद्र शिया पीजी कॉलेज, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज, नर्वदेश्वर लॉ कॉलेज, लखनऊ लॉ कॉलेज, हीरालाल यादव लॉ कॉलेज, मदर टेरेसा कॉलेज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, अकबरी बेगम कॉलेज व मां वैष्णो देवी लॉ कॉलेज का परीक्षा केंद्र लखनऊ विश्वविद्यालय को बनाया गया है। •जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) का परीक्षा केंद्र डीएवी कॉलेज व बाबा साहेब अंबेडकर लॉ कॉलेज को बनाया गया है। •एलयू का केंद्र शिया पीजी कॉलेज है। •डीएवी पीजी कॉलेज का परीक्षा केंद्र जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) को बनाया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव एलयू
ने स्नातक वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बीए द्वितीय
वर्ष एशियन कल्चर के प्रथम प्रश्नपत्र की दो को होने वाली परीक्षा अब आठ
मई को होगी।
वहीं बीए द्वितीय वर्ष एशियन कल्चर के द्वितीय प्रश्नपत्र की
पांच मई को होने वाली परीक्षा अब 10 मई को होगी और बीए ऑनर्स फिलॉसिफी
प्रथम प्रश्नपत्र की नौ मई को होने वाली परीक्षा 10 को होगी।