पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने डिप्लोमा कोर्स के दूसरे वर्ष में सीधे दाखिले के लिए लेटरल एंट्री द्वारा दाखिला फार्म छह जून तक जमा कराए जा सकेंगे।
बोर्ड द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में मान्यता प्राप्त 154 पॉलीटेक्निक कॉलेजों में लेटरल एंट्री द्वारा इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इसके लिए बीस हजार सीटें उपलब्ध हैं।
जिन उम्मीदवारों ने बारहवीं-वोकेशनल और दो साल का आईटीआई कोर्स किया है, वे दाखिले के योग्य हैं। बारहवीं-साइंस और आईटीआई का एक साल का कोर्स करने वाले भी इसके योग्य हैं।
संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से दो साल का सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी खाली सीट उपलब्ध होने पर डिप्लोमा कोर्स में सीधे दाखिला ले सकेंगे।
दाखिलों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का पहला दौर 26 जून से दो जुलाई तक चलेगा, दूसरा राउंड 11-15 जुलाई तक होगा।