फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल खाली सीटों से चेते इंजीनियरिंग कॉलेज

Sun, 07 Jun 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में काउंसलिग शुरू होने से पहले ही सुगबुगाहट तेज हो गई है। पिछले साल काउंसलिंग केबावजूद कॉलेजों में सीटें खाली रह गई थीं।
विज्ञापन


विवि के टॉप कॉलेजों के भी सीटें भरने में पसीने छूट गए थे। गत वर्ष से सबक लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे की सीटों को भरने की कवायद शुरू हो गई है।

कॉलेजों में इस वक्त राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के रैंक होल्डर और छात्र-छात्राएं एडमिशन के लिए चक्कर काट रहे हैं। कॉलेजों की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं के प्रोवीजनल रजिस्ट्रेशन तक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कई कॉलेजों में प्रोवीजनल रजिस्ट्रेशन से पहले छात्र-छात्राओं का टेस्ट लिया जा रहा है। विवि की काउंसलिंग 15 जून से प्रस्तावित हैं। काउंसलिंग के लिए विवि ने गाजियाबाद में दस्तावेजों की जांच के लिए 14 वेरिफिकेशन केंद्र बनाए हैं।

साथ ही उससे पहले विवि ने कॉलेजों में कोर्सेज, ब्रांच और शिफ्टवार सीटों का विस्तृत डाटा जारी कर दिया था। विवि की काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें