फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशनः केवि में पंजीकरण का आखिरी दिन

Mon, 10 Mar 2014 11:20 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिले के पंजीकरण का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन का शेड्यूल तय
सभी केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के फॉर्म उपलब्ध हैं और जमा भी किए जा रहे हैं। 18 मार्च को सूची जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के तय शेड्यूल के मुताबिक 24 मार्च तक प्रथम सूची के सभी दाखिले संपन्न करने के बाद द्वितीय सूची की तैयारी शुरू हो जाएगी।

केवि के नियमों के मुताबिक कक्षा एक के प्रत्येक सेक्शन में कम से कम दो सीटें इकलौती कन्या संतान के लिए आरक्षित की गई हैं।

ऐसे होगा दाखिला
पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नए दाखिलों में 15 प्रतिशत सीटें एससी और 7.5 प्रतिशत सीटें एसटी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

40 सीटों में से दस सीटें राइट टू एजूकेशन(आरटीई) के तहत भरी जाएंगी। द्वितीय चरण में बची हुई सीटों पर घर की स्कूल से दूरी संबंधित कई नियमों के तहत नामों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम सूची जारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें