शहर के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए सोमवार को आखिरी दिन है।
सभी कॉलेज में प्रिंसिपल की अनुमति और लेट फीस के साथ दाखिला मिल सकेगा। इसके बाद पीयू कुलपति की अनुमति और लेट फीस के साथ ही दाखिला मिल सकेगा।
शहर के अधिकतर कॉलेजों में बीए की चंद सीटों को छोड़ सभी संकायों की सीटें भर चुकी हैं। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में भी कुछ सीटें ही खाली हैं।