पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया
शुरू हो गई है।
यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को 31 अगस्त तक आवेदन की
प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ये सूचना जिला विद्यालय
निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए
आवश्यक आवेदन-पत्र www.scholarship.up.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।
उधर,
यूपी बोर्ड के स्कूलों को बोर्ड परीक्षा और रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करने
के लिए खेल शुल्क, रेडक्रॉस शुल्क, संस्थागत नवीनीकरण शुल्क और स्काउट
गाइड़ शुल्क जमा करना होगा।
शुल्क जमा करने
के बाद ही नौवीं-ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन फॉर्म और
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे।