फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: बैक पेपर और पीएचडी से जुड़ी जरूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू व डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट परीक्षा में आवेदन की अंतिम तारीख शनिवार है।
विज्ञापन


इसके बाद डिग्री कॉलेजों को 11 नवंबर तक हर हाल में परीक्षा विभाग को अपने स्टूडेंट्स का परीक्षा फॉर्म भेजना होगा। इसके बाद कोई परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन नवंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा करवाने की तैयारी कर रहा है। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट परीक्षा की तारीखें तय करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फॉर्म का अंतिम डाटा देखने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि परीक्षा कब होगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं करवाई जा सकती हैं।

पहले बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट की परीक्षाएं नवंबर के प्रथम हफ्ते में ही करवाए जाने की तैयारी थी लेकिन दीपावली के अवकाश और बीते दिनों पड़ी लगातार छुट्टियों के कारण बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई। ऐसे में अब परीक्षा नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही आयोजित हो पाएंगी।
विज्ञापन

13 तक जमा करें पीएचडी में दाखिले की फीस

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी के दाखिले पूरे किए बगैर ही वित्त विभाग ने बैंक खाता ही बंद करवा दिया। स्टूडेंट्स की शिकायत पर 13 नवंबर तक फीस जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है।

यूनिवर्सिटी में पीएचडी में दाखिले के लिए बीती 28 अक्तूबर को सेकंड लिस्ट जारी हुई थी। फीस ऑनलाइन बैंक चालान, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से जमा करवाने की व्यवस्था की गई थी।
स्टूडेंट्स को आठ नवंबर तक फीस जमा करनी थी लेकिन करीब एक नवंबर को ही पीएचडी में दाखिले का बैंक अकाउंट बंद करवा दिया गया।

वित्त विभाग ने जानकारी भी अधिकारियों को नहीं दी। पीएचडी में दाखिले की को-ऑर्डिनेटर प्रो. अमिता बाजपेई को जब पता चला तो तारीख बढ़ाई गई। एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय का कहना है कि 13 नवंबर तक छात्र फीस जमा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें