फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU : पीजी में आवेदन का आज अंतिम दिन

Fri, 18 Jul 2014 03:03 AM IST
शैलेश्ा अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में पीजी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की शुक्रवार को अंतिम तिथि है।
विज्ञापन


यदि अब तिथि नहीं बढ़ी तो 30 जुलाई तक पीजी कोर्सेज की पहली कटऑफ जारी होने की संभावना है।

विश्वविद्यालय ने आवेदन के साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। ऐसे में आवेदन पूरे होने के बाद कटऑफ लिस्ट बनने में अधिक समय नहीं लगेगा।

पीजी प्रवेश के समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि गुरुवार तक पीजी के विभिन्न कोर्स में आवेदन करने वालों की संख्या 11500 के पार हो चुकी थी।

जबकि 2013 में पीजी के लिए 11230 ही आवेदन आए थे। अभी आवेदन करने का एक दिन का समय और है ऐसे में इनकी संख्या अभी और बढ़ेगी।

मिलेगी सीधे आवेदन की अनुमति
हाल ही में विश्वविद्यालय ने जो योजना बनाई है उसके अनुसार 18 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने पर सेल्फ फाइनेंस के जिन कोर्सेज में सीटों से कम आवेदन आएंगे उनमें सीधे आवेदन लेने के लिए संबंधित विभाग को अधिकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि अंतिम तिथि पर ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी 20 जुलाई तक अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।

हालांकि एमफिल के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है।

एमफिल के अतिरिक्त अन्य पीजी कोर्स के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद यह देखा जाएगा कि सेल्फ फाइनेंस के किन विषयों में सीटों से कम आवेदन हैं।

इसके बाद संबंधित विभाग को उसकी सूचना दी जाएगी।

पीजी आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग
पीजी आवेदन की तिथि को बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को बहुत से छात्रों ने कुलपति से मांग की। फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

हालांकि सूत्रों की मानें तो ऑनलाइन आवेदन की तिथि को एक बार फिर से 2-3 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल इस पर अगला निर्णय शुक्रवार को लिया जाएगा।

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है उनका कहना है कि स्नातक के रिजल्ट देर से आने के कारण व बीच में कई बार सर्वर की समस्या के चलते अब तक बहुत से अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके हैं।

ऐसे में यदि विश्वविद्यालय आवेदन तिथि नहीं बढ़ाता तो उनका साल बर्बाद हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें