फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल छात्रों को मिला पास होने का एक और चांस, पढ़िए खबर

Wed, 27 May 2015 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक या फेल होने वाले छात्र निराश न हों। साल बर्बाद होने से बचने के लिए उनके पास अभी एक और मौका है।
विज्ञापन


ऐसे छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) में एडमिशन प्रक्रिया 30 जून तक खुली हैं।

एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप रावत ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं, वे विकल्प के तौर पर एनआईओएस की स्ट्रीम-2 का लाभ ले सकते हैं।

एनआईओएस ऐसे अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए अक्तूबर-नवंबर में परीक्षा कराता है, जिसका परिणाम दिसंबर के प्रथम हफ्ते तक आ जाता है।
विज्ञापन

ऐसे करें एनआईओएस में अप्लाई

फेल विद्यार्थी अपने मूल बोर्ड से जिन दो विषयों में पास हैं, उनके अंक एनआईओएस वैसे ही जोड़ देता है। इस तरह उसे सिर्फ तीन विषयों की परीक्षा देनी होगी। एनआईओएस में प्रवेश 30 जून तक खुला है। ऑनलाइन प्रवेश भी ले सकते हैं।

अपने जिले के अध्ययन केंद्रों में भी प्रवेश लिया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपये, ऑनलाइन शुल्क 50 रुपये, अतिरिक्त शुल्क 100 रुपये प्रति विषय और दूसरे चयनित विषयों का शुल्क 150 रुपये है।

प्रयोगात्मक विषयों का शुल्क 70 रुपये प्रति विषय अलग देना होगा। यह बोर्ड सभी बोर्ड के बराबर सरकार से मान्यता प्राप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें