मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर जहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सरकार की उपलब्धियां गिनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे विवाद खड़ा हो गया है।
उनका ये बयान काले धन को लेकर आया। जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले एक साल में करीब एक लाख करोड़ का काला धन लेकर आयी है। हालांकि सरकार यह बात अभी किसी को बता नहीं रही है।
कर्नल सोनाराम यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास आंकड़ें हैं, जिसके बारे में आने वाले वक्त में जनता को पता चल जाएगा। विपक्ष को जैसे ही इस बयान के बारे में पता चला उन्हें एक बार फिर से काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने का मौका मिल गया।