काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) की युवा वैज्ञानिकों के लिए नेहरू पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप स्कीम में अंतिम मौका है।
जून के अंत में घोषित होने वाली फैलोशिप के लिए आवेदन 31 मार्च तक किया जा सकता है। इसमें वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो पीएचडी कोर्स के लिए अपनी थीसिस जमा कर चुके हैं।
जो छात्र थीसिस जमा करने वाले हैं, वे भी इसके लिए योग्य हैं। फेलोशिप की वैधता खत्म होने से पहले ही थीसिस जमा करनी होगी। आवेदक को हाई इंपैक्ट वाले साइंस जर्नल में पब्लिश होना भी जरूरी है।
यह फेलोशिप भारतीय मूल के युवा वैज्ञानिक और विदेशों में रहे रहे छात्रों के लिए भी रहेगी। न्यूनतम उम्र सीमा 32 साल है। आरक्षित वर्ग में पांच साल की छूट है।
यह फेलोशिप पाने वाले छात्रों को हर महीने 35,000 रुपए और हाउसिंग भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा तीन लाख रुपए हर साल शोधकार्य पर खर्च के लिए मिलेंगे।
इसमें से 25 फीसदी तक देश-विदेश में यात्रा के लिए खर्च किया जा सकता है। 100 युवा वैज्ञानिकों को फेलोशिप दी जाएगी। इन छात्रों को सीएसआईआर की लखनऊ सहित देशभर में मौजूद लैब में शोध करने का मौका मिलेगा।