सिटी के टॉप मॉडल सरकारी स्कूलों में अभी भी विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने का मौका मिल सकता है।
इन स्कूलों में तीनों स्ट्रीम (साइंस, कामर्स और आर्ट्स) में सीटें खाली हैं। शिक्षा विभाग की ओर से तीसरी काउंसिलिंग की खाली सीटों की जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड पर 22 अगस्त को जारी कर दी जाएगी।
इसके अलावा 22 अगस्त को सुबह 11 बजे मेरिट लिस्ट और 23 और 25 अगस्त को अलॉट हुए स्कूल में फीस जमा की जाएगी।
इन स्कूलों में सीटें खाली
स्कूल......................साइंस............कामर्स.......आर्ट्स
जीएमएसएसएस-16...... 37............9............12
जीएमएसएसएस-10............21........-............25 (एक्स-रे तकनीक - 3 सीटें)
जीजीएमएसएसएस-18.........76.......30..........57
जीएमएसएसएस-35............66.........20.........13
जीएमएसएसएस-37बी..........54..........7............42
जीएमएसएसएस मनीमाजरा..........-............-............81
जीएमएसएसएस- 28डी............-............-............21
जीएमएसएसएस-23............42............36............-
जीएसएसएस-45............-............-............66
इन स्कूलों के अलावा अन्य सभी स्कूलों में सभी स्ट्रीम में 20 से 30 फीसदी सीटें खाली हैं।