सेक्टर-26 स्थित कान्वेंट सेंट जोंस स्कूल में 9 नवंबर को आयोजित होने वाले एक सम्मान समारोह में केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल शिरकत करेंगे।
स्कूल प्रबंधन 1963 बैच के 50 साल पूरे होने पर यह सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। स्कूल में आजकल समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
कपिल सिब्बल 1963 बैच के स्टूडेंट रहे हैं। पिछले साल भी सिब्बल स्कूल की नई इमारत के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। कपिल सिब्बल के अलावा उस समय के 5 अन्य विद्यार्थियों को भी स्कूल की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इनमें से कुछ विदेश से खास तौर पर सम्मान समारोह के लिए आ रहे हैं। सिब्बल ने 10 क्लास सेंट जोंस स्कूल से ही पास की थी।
कार्यक्रम में सेंट जोंस स्कूल के ही ओल्ड स्टूडेंट और केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी भी शिरकत करेंगे। 9 नवंबर को सम्मान समारोह सुबह 9 से 11 बजे तक होगा।