जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन्स के लिए हुई लिखित प्रवेश परीक्षा व ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की कटऑफ शुक्रवार रात घोषित कर दी गई।
अब देश भर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में दाखिले के लिए 25 मई को होने वाले जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनशन (जेईई) एडवांस के लिए 1.50 लाख स्टूडेंटस इस कटऑफ के माध्यम से चुने गए हैं।
जेईई मेन्स का कटऑफ वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर उपलब्ध है।
कुल 360 अंकों के जेईई मेन्स की कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) की कटऑफ 115 अंक तक गई है।
ओबीसी क्रिमीलेयर की कटऑफ 74 अंक, एससी कैटेगरी की कटऑफ 53 अंक व एसटी कैटेगरी की कटऑफ 47 अंक तक गई है।
एक्सपर्ट ने बताया कि बीते साल की तुलना में कॉमन मेरिट लिस्ट दो अंक ऊपर है और ओबीसी-क्रिमीलेयर की कटऑफ करीब चार अंक ऊपर है।
अब आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाले जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चार से नौ मई तक होगा।
रजिस्टेशन के लिए स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस की वेबसाइट http://jee.adv.nic.in पर स्टूडेंट चार की सुबह 12 बजे से 9 मई की शाम पांच बजे तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
इसके बाद स्टूडेंट 12 मई तक ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन की फीस जमा कर सकेंगे।
कॅरिअर एक्सपर्ट इंजीनियर आदित्य कुमार कहते हैं कि राजधानी में बड़ी संख्या में स्टूडेंट जेईई एडवांस देंगे।
इस बार कॉमन मेरिट लिस्ट में दो अंकों का उछाल आया है। बीते साल यह 113 अंक थी, जो इस बार बढ़कर 115 अंक हो गई है।
वहीं, ओबीसी नॉन क्रिमिलेयर का कटऑफ बीते साल 70 अंक था जो इस बार बढ़कर 74 पर पहुंच गया है।
कॅरिअर एक्सपर्ट पुनीत चंद्रा ने कहा कि 25 मई को देश भर के आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाले जेईई एडवांस 2014 में डेढ़ लाख स्टूडेंट बैठेंगे।
जेईई एडवांस को पास करने वाले स्टूडेंट्स की मेरिट बोर्ड परीक्षा के अंकों को जोड़कर बनाई जाएगी।
जेईई एडवांस पास करने वाले स्टूडेंट्स अपने संबंधित बोर्ड परीक्षा में टॉप 20 प्रतिशत स्टूडेंट्स में शामिल होना चाहिए। तभी वह आईआईटी में दाखिले के लिए पात्र होंगे।
वहीं जेईई मेन्स के जरिए देश भर के एनआईआईटी में दाखिले के लिए जो फाइनल मेरिट सूची बनेगी, वह बोर्ड परीक्षा के अंक जोड़कर तैयार की जाएगी।
दो पालियों में होगा जेईई एडवांस 2014
देश भर में 25 मई को जेईई एडवांस 2014 दो पालियों में होगा। प्रथम प्रश्नपत्र सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक, दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर ादो से शाम पांच बजे तक होगा।
19 जून को जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स की प्रवेश काउंसलिंग 20 जून से शुरू होगी।