इंजीनियरिंग के महामुकाबले का आगाज 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। जेईई मेंस 2014 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों विकल्पों के लिए एक साथ ही आवेदन होगा। दोनों में से छात्र को कोई एक विकल्प ही चुनना होगा।
जेईई मेंस के जरिये देशभर के तकनीकी संस्थानों के साथ ही आईआईटी, एनआईटी जैसे नामी तकनीकी संस्थानों में भी दाखिले की राह खुलती है। प्रथम 1.5 लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा। बाकी छात्रों के लिए सीबीएसई कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
ऑफलाइन व ऑनलाइन विकल्प
जेईई मेंस में परीक्षा के लिए छात्रों को ऑफलाइन व ऑनलाइन विकल्प दिए गए हैं। परीक्षा शुल्क डेबिट व क्रेडिट कार्ड के अलावा ई-चालान से भी जमा किया जा सकता है। ई-चालान से शुल्क सिंडिकेट बैंक, केनरा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के जरिए जमा किया जा सकता है।
जेईई मेंस के लिए आवेदन से पहले दी गई सभी सूचनाओं को जरूर पढ़ लें। परीक्षा पैटर्न का ऑनलाइन या ऑफलाइन विकल्प भरने से पहले भलिभांति सोच लें। ऑनलाइन पैटर्न के लिए कंप्यूटर पर ही तैयारी आवश्यक है जबकि ऑफलाइन पैटर्न के लिए कंप्यूटर अनिवार्य नहीं है।- मनु पंत, सीईओ, एचीवर्ज क्लासेज
आवेदन की अंतिम तिथि : 26 दिसंबर 2013
ऑफलाइन परीक्षा तिथि : 6 अप्रैल 2014
ऑनलाइन परीक्षा तिथि : 9,11,12 व 19 अप्रैल 2014
आवेदन के लिए आयुसीमा : 1 अक्तूबर 1989 या इसके बाद जन्म(सामान्य), 1 अक्तूबर 1984 या इसके बाद जन्म(एससी, एसटी व विकलांग)
इस वेबसाइट पर करें आवेदन : www.jeemain.nic.in