फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE मेंस: एक मार्च से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Mon, 16 Feb 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) मेंस के लिए एडमिट कार्ड एक मार्च से उपलब्ध हो जाएंगे। यह परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए प्रदेश में पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से चार पर आफलाइन परीक्षा होगी।
विज्ञापन


आईआईटी के अलावा नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी(एनआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

परीक्षा के लिए पांच केंद्र
ऑफलाइन परीक्षा चार अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा 10 व 11 अप्रैल 2015 को आयोजित होगी। उत्तराखंड में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी और पंतनगर में तो ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों पैटर्न पर परीक्षा होगी जबकि दून में केवल ऑनलाइन पैटर्न पर ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए एक मार्च से ऑनलाइन एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे। 18 से 22 अप्रैल के बीच उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद 27 अप्रैल को परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड के लिए क्लिक करें- जेईई एडमिटकार्ड

इनका है कहना
जेईई मेंस में एक सवाल के लिए दो मिनट का वक्त मिलेगा। यानी 180 मिनट में कुल 90 सवाल हल करने होंगे। परीक्षा तीन हिस्सों फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में बंटी होगी। प्रत्येक सेक्शन से 30-30 सवाल पूछे जाएंगे। इसलिए तीनों विषयों की तैयारी बराबरी से करें।
विज्ञापन

-विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें