चार अप्रैल को होने जा रही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस परीक्षा से ठीक पहले सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र बदल दिया है।
सीबीएसई की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यूनिट के निदेशक राजबीर सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक कुछ विशेष कारणों से रुड़की और पंजाब के परीक्षा केंद्र बदल दिए गए हैं। अब अभ्यर्थी नए परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा देने के लिए जाएं। राजबीर सिंह के मुताबिक इसकी सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल और एसएमएस से भी भेजी गई है।
इन रोल नंबर वाले छात्र दें ध्यान
उत्तराखंड में रोल नंबर 34600001 से 34600420 और रोल नंबर 84600138 से 84600328 तक के अभ्यर्थियों का पुराना परीक्षा केंद्र आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 2, रुड़की था। अब इन छात्रों की परीक्षा केएल पॉलीटेक्निक, निकट रामनगर चौक, रुड़की में होगी।
इसके अलावा पंजाब के बठिंडा में रोल नंबर 29502281 से 29502760 तक के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र एसएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द मॉल अपॉजिट गोल डिग्गी, बठिंडा को बदलकर श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल, निकट स्पोर्ट्स स्टेडियम, भटिंडा में शिफ्ट कर दिया गया है।
यहां से लें जानकारी: 0120-2427342, 2427350
यहां कर सकते हैं ईमेल: jeemain@nic.in