फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 केंद्रों पर होगी इंजीनियरिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Fri, 04 Apr 2014 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 6 अप्रैल को होगी। इसके लिए गुड़गांव में 15 परीक्षा केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन


केंद्रों पर छात्रों का दबाव कम करने के लिए ऑफलाइन यानी पेपर-पेन आधारित और ऑनलाइन दोनों परीक्षा केंद्र बनाया गया। 9 अप्रैल से चार चरणों में ऑनलाइन परीक्षा होगी। संबंधित परीक्षा केंद्रों पर तैयारिेयां पूरी कर ली गई हैं।

जेईई में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। जेईई मेन के जरिए ही छात्र देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। इसके साथ ही जेईई के टॉप डेढ़ लाख छात्रों को ही जेईई एडवांस टेस्ट में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जेईई एडवांस के जरिए छात्र आईआईटी में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन


करें हेल्पलाइन पर कॉल
बोर्ड परीक्षा की संपूर्ण जानकारी अपलोड करने के बाद ही छात्रों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड मिलेगा। अगर इससे संबंधित कोई प्रशभन छात्र के पास हो तो सीबीएसई की हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं।

पोस्ट द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाने की सूरत में छात्रों को हिदायत दी गई है कि वे एडमिट कार्ड को अच्छी तरह जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की समस्या न हो। एडमिट कार्ड पर छात्रों को रोल नंबर खुद ही लिखना होगा।

डॉक्यूमेंट को लाना न भूलें
जेईई मेन की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के साथ आईडी प्रुफ लाना होगा। 12वीं पास छात्रों को मार्कशीट भी साथ लानी होगी। अगर वे इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो चुके हैं तो उसकी मार्कशीट या फिर होने वाले हैं तो उसका भी एडमिट कार्ड लाना होगा। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन


गुड़गांव के नोडल सेंटर के  कॉर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा की पूरी तैयारी हो चुकी है। बोर्ड की ओर से भी पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें