आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-एडवांस) के रजिस्ट्रेशन 4 मई से शुरू होंगे।
जेईई मेन-2014 के टॉप 1.50 लाख ही इसमें शामिल होंगे, जिसके लिए पेपर-1 की कटऑफ 2 मई को जारी की जाएगी। जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन 9 मई तक चलेंगे। 25 मई को दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षा के लिए जनरल समेत सभी कैटेगरी की छात्राओं के लिए आवेदन निशुल्क रहेंगे।
दरअसल, जेईई मेन की आंसर-की सोमवार को जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही छात्र अपने स्कोर का आकलन कर सकते हैं। 29 अप्रैल को ओएमआर शीट और आंसर-की पर छात्रों के चैलेंज स्वीकार करने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
इसके साथ रिजल्ट तैयार करने की कार्रवाई अंतिम चरण में होगी। 2 मई के बाद से छात्र जेईई एडवांस के लिए कटऑफ मार्क्स देख सकते हैं, जिसके आधार पर रजिस्ट्रेशन होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जेईई-मेन के रोलनंबर और पासवर्ड के जरिये ही होगी।
यह भी पढ़ें: नर्सरी एडमिशन पर आखिरी फैसला आज!
जनरल कैटेगरी में 2000 रुपये और एससी-एसटी के लिए 1000 रुपये फीस रखी गई है जो नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के अलावा ई-चालान से जमा की जा सकती है।
खास बात ये है कि इस बार जेईई एडवांस का पेपर हिंदी या अंग्रेजी में से सिर्फ एक ही भाषा में होगा। अपनी मनपसंद भाषा का चुनाव छात्र रजिस्ट्रेशन के समय कर सकते हैं, जिसमें बाद में बदलाव संभव नहीं होगा।
जेईई एडवांस और काउंसलिंग कार्यक्रम
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन.............4 से 9 मई
ई-चालान से फीस.................12 मई
एडमिट कार्ड.......................11 मई
जेईई एडवांस......................25 मई
रिजल्ट.............................19 जून
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग.......20 से 24 जून
सीट आवंटन का पहला चरण.....1 जुलाई
सीट आवंटन का पहला चरण......7 जुलाई
सीट आवंटन का पहला चरण......12 जुलाई