फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया मिलिया में 1.70 लाख ई-बुक्स

Wed, 03 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों को पाठ्यक्रम से संबंधित किताबों को खरीदने के लिए पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। क्योंकि जामिया विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में पाठ्यक्रम से संबंधित एक लाख 70 हजार किताबें ई-बुक्स में उपलब्ध हो गई हैं।
विज्ञापन


जामिया प्रबंधन के मुताबिक, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल समेत अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों को पाठ्यक्रम से संबंधित किताबों के लिए दिक्कत होती थी।

डॉ. जाकिर हुसैन लाइब्रेरी में एक लाख 70 हजार किताबें ई-बुक्स पर उपलब्ध करा दी गईं हैं। छात्रों को ई-बुक्स से पढ़ने की सुविधा भी शुरू करा दी गयी है।

छात्रों को www.jmi.ac.in वेबसाइट पर यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी और उसके बाद ई-बुक्स पर लॉग इन करना होगा। छात्र रजिस्ट्रेशन के बाद एक साल तक ई-बुक्स का लाभ उठा सकते हैं।

ई बुक्स में छात्रों को सोशल साइंस, साइंसेस, लॉ, एजूकेशनल स्ट्डीज, फाइन आर्ट, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हेल्थ साइंसेस समेत अन्य विषयों की किताबें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें