फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई का रिजल्ट चाहिए तो देना होगा शपथपत्र

Thu, 12 Dec 2013 01:49 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की जुलाई 2013 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। हालांकि परीक्षाफल केवल उन्हीं अभ्यर्थियों का जारी हुआ है।
विज्ञापन


जिनका नाम व्यावसायिक परीक्षा परिषद के पोर्टल पर पंजीकृत था। परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के बैठने का खुलासा होने के बाद शासन के निर्देश से ऐसा किया गया है।

बगैर पोर्टल वाले अभ्यर्थियों का परीक्षाफल व्यक्तिगत रूप से शपथपत्र देने के बाद ही जारी किया जाएगा। व्यावसायिक परीक्षा परिषद के अनुसार झूठा शपथपत्र देेने पर अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


जुलाई 2013 की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के शामिल होने की शिकायतों के बाद शासन ने परीक्षाफल जारी करने पर रोक लगाई थी। फर्जी परीक्षार्थियों मामले की प्रारंभिक जांच होने के बाद परीक्षाफल जारी किया गया है।

हालांकि परीक्षाफल सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों का जारी किया गया है, जिनके पंजीकरण पोर्टल पर हुए थे। शासन के निर्देश के अनुसार पोर्टल पर फीड न होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षाफल शपथपत्र देेने के बाद ही जारी किया जाएगा।

शपथपत्र में अभ्यर्थियों को यह घोषणा करनी होगी कि उन्होंने दो वर्ष का प्रशिक्षण पूरा किया है। अगर शपथपत्र झूठा पाया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

जुलाई 2014 की परीक्षा के लिए पंजीकृत उन अभ्यर्थियों का परीक्षाफल पहले ही निरस्त किया जा चुका है, जो जुलाई 2013 की परीक्षा में शामिल हो गए थे।

रिजल्ट में भारी गड़बड़ियां
लखनऊ। मंगलवार को जारी हुए आईटीआई के रिजल्ट में काफी गड़बड़ियां हैं। किसी ट्रेड के पूर्णांक में गड़बड़ी है तो किसी विषय के नंबर के सामने 999 लिख गया है।

इंजीनियरिंग ट्रेड का पूर्णांक 700 के बजाय 720 हो गया है। परीक्षा के चार महीने बाद जारी हुए परीक्षाफल में इतनी गड़बड़ियां होने के कारण आईटीआई संचालकों की समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें।

वहीं, व्यावसायिक परीक्षा परिषद की निदेशक अनीता श्रीवास्तव का कहना है कि आईटीआई का रिजल्ट पहली बार कंप्यूटराइज्ड कराया गया है। कुछ गलतियां हो सकती हैं, जिन्हें दुरुस्त करा दिया जाएगा। गड़बड़ियां सुधारने के बाद ही अंकपत्र प्रिंट किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें