फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI: रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ी

Wed, 02 Apr 2014 12:37 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक परीक्षा परिषद (वीपीपी) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिलों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पहले यह प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त हो रही थी। सेक्टर-31 स्थित आईटीआई से छात्र लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी के आईटीआई संस्थानों में एक लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अब DU में नहीं होगा एक भी फर्जी एडमिशन!

आईटीआई में आठवीं और दसवीं पास छात्रों के दाखिले का प्रावधान है। इसमें राज्य स्तरीय खिलाड़ी और संबंधित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सर्टिफिकेट प्राप्त छात्रों को परीक्षा के स्कोर में तीन अंकों की वरीयता दी जाएगी।

छात्रों के अलावा उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण का लाभ देने के लिए उपलब्ध सीटों के अतिरिक्त 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। ऐसे कर्मचारी बिना प्रवेश परीक्षा दिए सीधे दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारी यदि प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं तो स्कोर में उन्हें 5 अंकों की वरीयता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


नोएडा की आईटीआई में आठ ट्रेड में लगभग 450 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। जून में प्रवेश परीक्षा के नतीजों के बाद जुलाई में काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट होंगी। अगस्त में नया सत्र शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें