फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे मिलेगा लैपटॉप, स्टूडेंट्स के नाम तो गायब हैं

Fri, 27 Sep 2013 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की निशुल्क लैपटॉप वितरण योजना में जिम्मेदारों की लापरवाही परत दर परत उखड़कर सामने आने लगी है।
विज्ञापन


बीकेटी के चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के छात्रों के बाद मेहंदीगंज के जगन्नाथ साहू गर्ल्स डिग्री कॉलेज से शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि आवेदन के बाद भी लाभार्थियों की सूची से पूरे कॉलेज को ही गायब कर दिया गया है।
सहादतगंज स्थित जगन्नाथ साहू कॉलेज में पढ़ने वाले 87 छात्रों का नाम लैपटॉप वितरण वाली लिस्ट से गायब हो चुका है।

प्राचार्या डॉ. बिंदु सिंह का कहना है कि उन्होंने बच्चों की सूची बहुत पहले ही जिला प्रशासन को भेज दी थी।

इसके बाद छह और नौ अगस्त को छात्राओं की लिस्ट फिर भेजी गई मगर जिला प्रशासन की ओर से योजना के लाभार्थियों की सूची में कॉलेज की सभी छात्राओं का नाम गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं की मानें तो अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया और उन्हें लैपटॉप न देने की घोषणा तक कर दी।

इसके अलावा केकेसी और महिला कॉलेज के कुछ छात्र-छात्राओं का नाम भी लैपटॉप वितरण की सूची से गायब होने की शिकायत मिली है जबकि इन सभी छात्रों ने लैपटॉप के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें