फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी मैनेजमेंट कॉलेज की मान्यता रद

Sat, 09 Aug 2014 12:33 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीयू ने द्वारका स्थित डीपीसी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की मान्यता रद कर दी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन अब एमबीए के छात्रों को दूसरे कॉलेजों में दाखिला करवाएगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने शुक्रवार देर शाम डीपीसी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की मान्यता रद करने का आदेश जारी कर दिया। प्रबंधन का कहना है कि सत्र 2013-14 के तहत दाखिला लेने वाले एमबीए के छात्रों को दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट करवाते हुए दाखिला करवाएगा।

उक्त इंस्टीट्यूट के एमबीए के छात्रों को दाखिला दिलवाने के लिए प्रबंधन ने एमबीए प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने वाले कॉलेजों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्र उक्त कॉलेज में दाखिले की संबंधित जानकारियां वेबसाइट में जांच सकते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रवक्ता नलिनी रंजन से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। हालांकि यूनिवर्सिटी की ओर से डीआर (एएफएफ) 2014/614 के पत्रांक संख्या से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें