दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए एमएससी फॉरेंसिक साइंस (सीईटी कोड 119) के दाखिला नियमों में बदलाव किया है।
एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के मुताबिक, नए नियम के तहत दाखिला लेने वाले छात्रों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी डिग्री प्रोग्राम में 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं।
इसके साथ ही तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोलॉजी, जेनेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, फिजिकल एंथ्रोपोलॉजी विषय की पढ़ाई होनी चाहिए।
इसके अलावा बीएससी डिग्री प्रोग्राम में 50 फीसदी अंकों के साथ फॉरेंसिक डाक्यूमेंट एग्जामिनेशन पास करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।