आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एमबीए में दाखिले की ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत आरक्षित वर्ग के सर्टिफिकेट जांच का शेड्यूल जारी कर दिया है।
दाखिले में ओबीसी कोटे का लाभ सरकारी कॉलेज और संस्थानों में ही मिलेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, पहले दिन सोमवार को दिल्ली और अन्य राज्यों के एक से छह में प्राथमिकता वर्ग के सभी रैंक वालों के साथ ही डिफेंस कैटेगरी के छात्रों को पहुंचना होगा।
दूसरे दिन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, शारीरिक रूप से अक्षम और एसटी वर्ग के छात्रों को सर्टिफिकेट जांच करवाने का मौका मिलेगा। बुधवार को एससी वर्ग के छात्रों को पहुंचना होगा।