फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में प्लेसमेंट के साथ इंटर्नशिप का भी मौका

Sun, 04 Jan 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय में एक बार फिर से प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार प्लेसमेंट के साथ-साथ छात्रों को इंटर्नशिप के लिए भी चुना जाएगा। इसके लिए पांच बड़ी कंपनियां 13 जनवरी को कैंपस पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


पैकेज के रूप में छात्रों को 3 से 3.5 लाख तक की पेशकश होगी, जबकि इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को स्टायपेंड के रूप में 7 से 13 हजार रुपये तक की पेशकश होगी।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेने का मौका सीपीसी के 2014-15 के तहत पंजीकरण कराने वालों को ही मिलेगा। छात्रों को सीपीसी आई कार्ड को अपने प्रिंसिपल से सत्यापित कराकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों के मुताबिक, प्लेसमेंट के लिए अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और यह प्रक्रिया अगले आदेश तक जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव 13 जनवरी को होगी। अंतिम वर्ष के छात्र प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा ले सकेंगे, जबकि पहले और दूसरे वर्ष छात्रों के पास इंटर्नशिप में हिस्सा लेने का मौका होगा। चयनित छात्र जून-जुलाई के दौरान कंपनियों में इंटर्नशिप करेंगे।

पांच कंपनियां कैंपस पहुंच रही हैं
इस बार कुल पांच कंपनियां कैंपस पहुंच रही हैं। इनमें प्लेसमेंट के लिए ट्रैक माई बीट हेल्थकेयर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, एसआरएफ लिमिटेड और जॉस्टल हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं।

ट्रैक माइ बीट हेल्थकेयर कंपनी सेल्स वसर्विस डिलीवरी एग्जीक्यूटिव चयन करेगी, जिसके लिए अंग्रेजी, साइकोलॉजी, सोशल वर्क और सोशियोलॉजी के अंतिम वर्ष के छात्रों को मौका मिलेगा। कंपनी छात्रों को 2.5 लाख रुपये ऑफर करेगी। यही कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर पद के लिए कंप्यूटर साइंस, मैथ और फिजिक्स के अंतिम वर्ष के छात्रों को लेगी।

इसके लिए कंपनी ने 2.5 से तीन लाख तक की पेशकश निर्धारित की है। एसआरएफ लिमिटेड सीनियर रिसर्च ट्रेनी पद के लिए एमएससी ऑर्गेनिक और एनालिटिकल केमिस्ट्री वाले छात्रों को 3.5 लाख रुपये की नौकरी देगी।

तीसरी कंपनी जॉस्टल हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड ऑपरेशन मैनेजर पद के लिए स्नातक छात्रों को 2.4 लाख से लेकर 3.6 लाख रुपये की ऑफर देगी, जबकि ट्रैक माई बीट हेल्थकेयर सेल्स एंड सर्विस इंटर्न के लिए छात्रों को आठ हजार से 12 हजार रुपये तक स्टायपेंड देगी। वहीं एचटीसीएल इंटर्नशिप कंपनी सेल्स एंड ऑपरेशन इंटर्न के लिए छात्रों का चयन करेगी। छात्रों को सात हजार से 13 हजार रुपये स्टायपेंड के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें