फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PTET 16 को, जरूरी होंगे ये नियम फॉलो करने

Wed, 02 Dec 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार पंजाब में टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगा। साथ ही परीक्षार्थी को कई तरह के नियम फॉलो करने होंगे। परीक्षार्थी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तु केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


यहां तक कि पेन और घड़ी पर भी पाबंदी रहेगी। प्रश्न पत्र के साथ ही उन्हें बोर्ड की ओर से पेन दिया जाएगा। हर कमरे में दीवार घड़ी का भी प्रबंध किया जाएगा।

शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने मंगलवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर टीईटी की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने परीक्षा के इंतजामों के बारे में बताया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारियों ने पिछले साल परीक्षा में आई दिक्कतें बताईं।

मौके पर ही उनका समाधान करके आगामी परीक्षा की रणनीति तैयार की गई। टीईटी 16 दिसंबर को होगा, जिसके लिए पूरे पंजाब में चार सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

टीईटी-1 और टीईटी-2 के लिए कुल पौने दो लाख परीक्षार्थी एनरोल हो चुके हैं। बैठक के दौरान परीक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। मीटिंग में बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुरेश टंडन, सेक्त्रस्ेटरी जीएस बाठ भी मौजूद थे।
विज्ञापन


टीईटी को लेकर अहम फैसले
- सेहत विभाग के सहयोग से मौके पर फर्स्ट-एड का इंतजाम किया जाएगा।
- फ्लाइंग स्क्वायड का खास शिनाख्ती कार्ड होगा, जिसका नमूना पहले ही पोर्टल पर डाला जाएगा।
- डीईओ पहले ही सारे स्टाफ को रिहर्सल कराएंगे और हर प्रबंध पर नजर रखेंगे।
- परीक्षा केंद्र के पास कोई रैली या समागम हो तो पहले केंद्र तब्दील किया जाएगा।
- टीईटी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर रहेगी पाबंदी
- परीक्षा केंद्र में ही मिलेगा पेन, हर कमरे में होगा दीवार घड़ी का प्रबंध
- प्रश्न पत्र खोलते समय और उत्तर पुस्तिकाएं बंद करते समय होगी विडियोग्राफी
- हर जिले में बनेगा एक सेंट्रल सेंटर, नियुक्त होंगे दो नोडल अफसर
- परीक्षार्थियों का आधा घंटा और स्टाफ का एक घंटा पहले पहुंचना जरूरी
- शिक्षामंत्री ने बोर्ड और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया जायजा
- परीक्षा के बाद वहीं जमा कराएंगे।
- परीक्षा के अलावा प्रश्न पत्र खोलते समय और उत्तर पुस्तिकाएं बंद करते समय विडियोग्राफी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें