फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के पहले ये गुरुमंत्र है बहुत काम का

Sat, 23 May 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व मेडिकल में दाखिले के लिए बीते दिनों हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में फिजिक्स ने ही स्टूडेंट्स की मेरिट का खेल बिगाड़ा है।
विज्ञापन


ऐसे में अब एक्सपर्ट्स स्टूडेंट्स को सलाह दे रहे हैं कि वह फिजिक्स पर फोकस करें और पहले सवाल को पूरी तरह समझने की कोशिश करें उसके बाद उसे हल करें।

वहीं बाकी सभी सब्जेक्ट के लिए भी यही फार्मूला अपनाएं ताकि उन्हें 24 तारीख को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस और 25 तारीख को आयोजित होने वाली क म्बाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) में अच्छी मेरिट लाने में मदद मिल सके।

फिजिक्स के एक्सपर्ट इंजीनियर आदित्य कुमार कहते हैं कि फिजिक्स में सबसे ज्यादा सवाल मैकेनिक्स, इलेक्ट्रो स्टेटिक्स, सर्किट, ग्रेविटेशन, वेलोसिटी, थर्मोडायनामिक्स फर्स्ट लॉ, हीट और मॉडर्न फिजिक्स से ही पूछे जा रहे हैं।
विज्ञापन

न पड़ें कन्फ्यूजन में

सबसे पहले इनके फार्मूले अच्छे से आपको तैयार होने चाहिए और उसके बाद प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल को ढंग से पढ़कर यह समझें कि इसका मैथमेटिकल मोड क्या है?

फिजिक्स के ही एक्सपर्ट पुनीत चंद्रा कहते हैं कि मैकेनिक्स पर पकड़ थोड़ी मजबूत कर लें। वह कहते हैं कि कन्फ्यूजन की स्थिति में बिल्कुल भी न पड़ें और हमेशा कॉन्सेप्ट का सूत्र पकड़ें और पेपर को हल करें।

वह कहते हैं कि जो सवाल नहीं आता उसे छोड़ दें और पहले जो सवाल अच्छे से आता है उसको हल कर अपने नंबर पक्के कर लें। फिजिक्स का पेपर जेईई एडवांस व सीपीएमटी में भी थोड़ा कठिन पूछा जा सकता है।
विज्ञापन

जेईई एडवांस व सीपीएमटी में इन बातों पर दें ध्यान

- प्रश्नपत्र को अच्छे से पढ़ें और एनॉलिसिस कर टिक कर लें कि कौन से सवाल पहले हल करना है।
- अगर एक सवाल में एक से अधिक चैप्टर से पूछा गया है तो देखें कि एक चैप्टर का दूसरे से क्या संबंध है।
- प्रश्नपत्र को पूरे आत्मविश्वास के साथ हल करें और किसी ऐसे सवाल में न जूझें जो कि आपको आता नहीं है।
- जेईई एडवांस में दो प्रश्नपत्र के बीच में दो घंटे का गैप है ऐसे में पहला पेपर आपका कैसा हुआ है उसके डिस्कशन में समय न बर्बाद करें
- दूसरी पाली में जो प्रश्नपत्र है उसे किस तरह और अच्छा किया जा सकता है इस पर फोकस करें
- अब कुछ भी नया तैयार करने की कोशिश न करें, जो कुछ आता है उसे अच्छे से रिवाइज कर लें
- परीक्षा से एक दिन पहले पूरी नींद लें और हल्का-फुल्का भोजन करके एग्जाम देने जाएं
- अगर प्रश्नपत्र कठिन आया है तो वह सबके लिए है, आपको जो आता है उसे अच्छे से हल कर अपने नंबर सिक्योर करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें