फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार जगहों पर एक साथ होगी सीपीएमटी की काउंसलिंग

Sat, 26 Sep 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएमटी की तीसरी काउंसलिंग 28 सितंबर से होने जा रही है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि बची सीटों की संख्या 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में लगे केस की सुनवाई के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


दरअसल, डीजीएमई डॉ. वीएन त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में लगे संतोष कुमार बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के केस में पारित आदेश के बाद 20 सितंबर को तीसरी काउंसलिंग स्थगित कर दी थी। प्रदेश सरकार ने ऑल इंडिया पीएमटी की सीटों को स्टेट कोटे में बदल कर काउंसलिंग रख ली थी। इसी मामले की सुनवाई 28 सितंबर को होनी है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की काउंसलिंग 30 सितंबर तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश पहले ही जारी कर चुका है। ऐसे में अब प्रदेश सरकार ने 28 सितंबर से ही तीसरी काउंसलिंग रख ली है। सुनवाई के बाद जो भी निर्णय होगा उसी के अनुसार बची सीटों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन


यदि न्यायालय पीएमटी की बची सीटों को जोड़ने की अनुमति देता है तो उन्हें जोड़कर सीटें आवंटित की जाएंगी। यदि नहीं देता है तो स्टेट कोटे की ही बची सीटों पर दाखिला दे दिया जाएगा।

काउंसलिंग चार स्थानों पर एक साथ होगी। इनमें एसजीपीजीआई लखनऊ, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, एमएलएल मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद व एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ हैं। काउंसलिंग के लिए 28 सितंबर को सुबह 11 बजे रिपोर्ट करनी होगी। अगले दिन यानी 29 को सीटें आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें