फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार धमाका करेंगे आईआईटी वाले

Fri, 17 Oct 2014 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली में अगले चार दिन इंजीनियरों की मस्ती के होंगे। आईआईटी में 17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक वार्षिक फेस्ट रेनडेज वूज का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान देसी-विदेशी संगीत और उसके साथ नामी युवा लेखक से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें कई सेलिब्रेटी आएंगे साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां होंगी। सितारों के साथ अंतरराष्ट्रीय बैंड और कलाकारों के आने की खबर से छात्रों में गजब का उत्साह है।

आईआईटी का सालाना फेस्ट पिछले सालों की तुलना में इस बार काफी धूम धड़ाके वाला होगा। इस बार इसकी थीम मेड इन इंडिया है। अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में ऐना सोफिया अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं, आईआईटी दिल्ली के एल्युमिनाई रहे लेखक चेतन भगत एक सेमिनार में छात्रों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


संगीत के दीवानों के लिए यहां ढेरों मौके हैं। इसमें वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग और फ्यूजन जैसे कार्यक्रम होंगे। इसका एक आकर्षण होगा गोलगप्पे खाते हुए दौड़ने की प्रतियोगिता। इसके साथ ही मिस इंडिया आयोजकों के साथ मिलकर कैंपस प्रिंसेज का आयोजन होगा। इसकेजरिए विजेता को मिस इंडिया में सीधे एंट्री मिलेगी।

इन प्रोग्राम को लेकर कॉलेज के छात्रों में बहुत उत्साह है। छात्रों को कहना है कि वो कोशिश करेंगे कि इस मौके पर होने वाले किसी स्पेशल प्रोग्राम में शरीक होने से चूक न जाएं, इसलिए प्रोग्राम की लिस्ट अपने दिमाग में बैठा चुके हैं।

कुछ अन्य खास आयोजनों में ग्रुप डांस, कवि सम्मेलन, बिज टेक क्विज, ग्रेफटी, शी-यूएन वूमेन पैनल, 48 घंटे की फिल्म निर्माण प्रतियोगिता, खोज और स्ट्रीट परफॉमेंस जैसी अन्य कई प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें