फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम के मेधावी आज पहनेंगे मेडल

Sat, 15 Mar 2014 12:10 PM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ का 28 वां दीक्षांत समारोह शनिवार को होगा। इसमें एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारिख बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


दीक्षांत ग्राउंड पर शाम करीब 4:30 बजे समारोह शुरू होगा। बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन जेजे ईरानी बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे।

आईआईएम लखनऊ में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर वर्किंग एग्जीक्यूटिव, इंटरनेशनल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जीक्यूटिव व फैलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के कुल 658 स्टूडेंट्स को डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा।

शाम 4:30 मिनट पर शैक्षिक यात्रा दीक्षांत ग्राउंड में प्रवेश करेगी, इसके बाद बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन जेजे ईरानी दीक्षांत समारोह के शुरू होने की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद आईआईएम लखनऊ के डायरेक्टर प्रो. देवी सिंह स्वागत भाषण देंगे और आईआईएम लखनऊ के एचीवमेंट के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन जेजे ईरानी स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे और वह यहां पढ़ाई पूरी करने वाले स्टूडेंट्स के डिप्लोमा को कन्फर्म करेंगे।

इसके बाद एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारिख स्टूडेंट्स को मेडल देकर सम्मानित करेंगे और स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें