फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू में दाखिले के लिए 27 तक करें आवेदन

Sat, 15 Mar 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 27 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने स्टूडेंट्स की सहूलियत को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की है।

अभी तक फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 मार्च थी। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख भी 22 मार्च से बढ़ाकर 29 मार्च कर दी गई है।
बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद जी पांडेय ने बताया कि बीबीएयू पहली बार अपने यहां सभी करीब 48 कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट करने जा रहा है। टेस्ट पांच, छह व 20 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी बीबीएयू की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर उपलब्ध है लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार भी इतनी कवायद करने के बावजूद बीबीएयू में अभी तक सिर्फ साढ़े पांच हजार फॉर्म ही आए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बीबीएयू प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख को बढ़ाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें