इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) लड़कियों की शिक्षा को
बढ़ावा देने के लिए ‘बेटियों को पढ़ाओ परिवार का गौरव बढ़ाओ’ संदेश
प्रसारित कर रहा है।
इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह के अनुसार
इस संदेश को गांव-गांव तक प्रसारित किया जाएगा। डॉ. सिंह इग्नू के संयुक्त
परिचय समारोह में बोल रही थीं।
रविवार को समारोह का आयोजन नेशनल डिग्री
कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि इग्नू की ओर से महिलाओं
और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के विशेष प्रयास किए जा रहे
हैं।
समारोह में इग्नू के 11 अध्ययन केंद्रों के समन्वयक और अभ्यर्थियों ने
भाग लिया।
नेशनल डिग्री कॉलेज केंद्र के समन्वयक पीके खत्री ने कहा कि
उच्च शिक्षा में इग्नू को बेहद महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में
इग्नू के सहायक कुलसचिव ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।