इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
31 दिसंबर के बाद लेट फीस के साथ आवेदन प्रक्रिया चलेगी। 15 जनवरी 2016 तक आवेदन करने वालों को 300 रुपए लेट फीस देनी होगी। इसके बाद भी 31 जनवरी तक आवेदन करने वालों को 500 रुपए लेट फीस देनी होगी।
इग्नू के आवेदन पत्र क्षेत्रीय केंद्र और स्टडी सेंटर्स से खरीदे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.ignou.ac.in पर क्लिक कर सकते हैं।