फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम में ज्यादा नंबर लाने हैं तो इसे भूल जाएं

Thu, 06 Feb 2014 11:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र खान-पान और व्यायाम में मामूली तब्दीली कर आसानी से तनाव दूर कर अच्छे नंबर ला सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा का तनाव शरीर पर डाल रहा असर
बोर्ड काउंसलर के पास तमाम ऐसे सवाल आ रहे हैं, जिनमें परीक्षा का तनाव शरीर पर असर डाल रहा है। काउंसलर के मुताबिक सिरदर्द, नींद न आना, हाजमा खराब होने जैसी दिक्कतें साइकोसोमेटिक हैं। वजह बोर्ड परीक्षा का तनाव है।ऐसे में न सिर्फ छात्र, बल्कि अभिभावकों को भी जरूरी कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन


इन पर ध्यान दें
- रात को छह घंटे की नींद जरूर लें। रात में जागना, दिन में सोना गलत है। यह गलत क्रम परीक्षा के दौरान मुश्किल खड़ी कर सकता है।
- कार्बोहाइड्रेट कम लें, प्रोटीन युक्त दाल, खिचड़ी और हल्का खाना खाएं।
- मिठाइयां-जंक फूड, बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं। ये तनाव बढ़ाते हैं।
- ब्रेकफास्ट जरूर करें। नाश्ता न करने से भूलने की दिक्कत आती है।
- दूध या खाने से उल्टी आती है तो अभिभावक बच्चों को मनपसंद चीज खिलाकर भेजें।
- तनाव दूर करने को व्यायाम जरूरी है। बीच-बीच में ब्रेक लेकर वॉक करें।
- इसके लिए साइक्लिंग या बैडमिंटन अच्छा उपाय हो सकता है।
- लगातार पढ़ाई न करें। घंटा या 45 मिनट के शेड्यूल के बाद 15 मिनट ब्रेक लें।
- बच्चा दोस्तों से बात करना, टहलना या टीवी देखना चाह रहा है तो रोकें नहीं।
- बच्चे का आत्मसम्मान कम करने की कोशिश कभी न करें। कटाक्ष भी न करें।
- परीक्षा कक्ष में जाने से पहले एग्जाम फोबिया की वजह से भूलने की समस्या आती है। इसके लिए बच्चे को आठ से 11 बजे के बीच प्रश्न पत्र हल कराने की आदत डालें।
विज्ञापन

(जैसा सीबीएसई की काउंसलर और न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डा. सोना कौशल गुप्ता ने बताया)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें