फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल नए सत्र से करवाएगा योग से डिप्लोमा

Sat, 27 Feb 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर में चलाए जा रहे योगा डिप्लोमा, डिग्री कोर्स के अलावा अब पत्राचार से अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) भी नए सत्र से सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कुलपति से हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


इक्डोल निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार वैद्य ने कहा कि पत्राचार से छह माह का सर्टिफिकेट और एक साल का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जा रहा है। कहा कि योग शिक्षक की समस्या हल हो गई है। इक्डोल इन्हीं शिक्षकों की मदद से पत्राचार से यह कोर्स शुरू करने जा रहा है।

इन्हीं शिक्षकों को इक्डोल में योगा कोर्स का कोआर्डिनेटर बनाकर योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन दो नए कोर्स को आम लोगों की योगा के प्रति बढ़ती रुचि और इसके कौशल विकास में सहयोगी साबित होने की संभावनाओं को देखते हुए शुरू किया जा रहा है। सिलेबस, प्रति बैच सीटें, फीस स्ट्रक्चर और प्रैक्टिकल के सेशन सहित हर तरह के करिकुलम को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिलेबस और करिकुलम को तैयार कर जल्द अकादमिक काउंसिल में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इन्हें विवि की कार्यकारी परिषद से अंतिम मंजूरी दिलवाकर शुरू किया जाएगा। इक्डोल निदेशक प्रो. प्रदीप वैद्य ने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। कहा कि दोनों कोर्स की फीस दस से बीस हजार तक रहेगी।

कोर्स पूरा करने पर छात्रों की यह अतिरिक्त शैक्षणिक उपलब्धि होगी। सर्टिफिकेट कोर्स के लिए प्लस टू और डिप्लोमा के लिए स्नातक डिग्री ही पात्रता रखी जाएगी। सीटें और फीस स्ट्रक्चर भी आम छात्रों की पहुंच और सुविधा के मुताबिक ही तय होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें