फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तारीख तक घोषित हो जाएगा यूजी का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी ने यूजी के रुके सेमेस्टर परीक्षा परिणाम को 14 सितंबर तक घोषित करने का ऐलान कर दिया है। विश्वविद्यालय पहले बैच के रुके तीसरे और दूसरे बैच के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम को घोषित कर देगा।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम तैयार करने को 12 सितंबर तक अपलोड किया गया डाटा ही लिया जाएगा। विवि ने कॉलेज प्रशासन, छात्रों, मूल्यांकन केंद्रों और स्टाफ की सुविधा के लिए ई शिक्षा परीक्षा ऑनलाइन एप्लीकेशन में विशेष लिंक स्थापित किया है।

इस लिंक में यूजर को हर तरह के कार्य जैसे अवार्ड, एंट्री, इंटरनल असेस्मेंट एंट्री सहित आनलाइन एप्लीकेशन को इस्तेमाल किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल विवि के कंप्यूटर सेंटर एग्जाम विंग से मिले और शेष बचे अवार्ड का ब्योरा सार्वजनिक किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अब तक 50 फीसदी अवार्ड ही किए गए हैं पोस्ट

विवि के परीक्षा विंग कंप्यूटर सेंटर से मिली स्टेट्स रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों बैच की सेमेस्टर परीक्षाओं का अभी तक 50 फीसदी अवार्ड ही ऑनलाइन उपलब्ध हो पाया है। विवि के विशेषज्ञों की टीम ने हालांकि समस्या वाले सभी कॉलेजों में जा कर अवार्ड एंट्री में पेश आ रही समस्याओं का पता लगा उसे एंटर करने का तरीका भी बताया है।

होम पेज पर विवि ने बनाया हेल्प लिंक
शिमला। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि प्राचार्य, शिक्षकों, छात्रों और कॉलेज स्टाफ की सुविधा के लिए विवि के होम पेज पर एक हेल्प लिंक स्थापित किया गया है, इसमें यूजर अब तक विवि को मिले अवार्ड, इंटरनल असेसमेंट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लींक में अवार्ड एंट्री, वेरिफिकेशन सहित पूरी प्रक्रिया के बारे जानकारी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें