फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट फेल छात्रों को एचपीयू ने दिया गोल्डन चांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अनुपूरक परीक्षा में असफल रहे छात्रों को एक और मौका दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के दूसरे तथा तीसरे वर्ष के स्टूडेंट्स को यह विशेष अवसर प्रदान किया गया है। ये स्टूडेंट्स सितंबर माह में कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा बीएससी ऑनर्स बॉयोटेक, माइक्रोबायोलॉजी और बीपीई के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को भी यह विशेष मौका दिया गया है। इससे प्रदेश भर के ऐसे छात्रों को राहत मिलेगी, जो कंपार्टमेंट नहीं तोड़ पाए हैं। कंपार्टमेंट की परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। इस विशेष अवसर का लाभ उठाने के लिए छात्र-छात्राओं को तीन हजार रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
Trending Videos

29 अगस्त तक करें आवेदन

साथ ही इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अगस्त रखी गई है। तय तारीख के बाद आवेदन करने वालों से प्रदेश विवि लेट फीस वसूल करेगा। एचपीयू ने विवि की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध करवा दी है। बीए, बीएससी और बीकॉम पास कोर्स और ऑनर्स के लिए परीक्षा फार्म प्रदेश विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

शास्त्री और बीपीई के लिए परीक्षा फार्म विवि के इन्कवायरी सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं। उधर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल के अनुसार अनुपूरक परीक्षाओं में पिछले दो मौकों पर फेल हुए छात्रों को विशेष मौका दिया गया है। ये परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

श्रेणी सुधार के लिए परीक्षाएं 15 सितंबर से

स्नातक स्तर पर छात्रों की श्रेणी सुधार की परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए छात्र 31 अगस्त तक बिना लेट फीस फार्म जमा करवा सकते हैं। 31 अगस्त के बाद छात्रों को लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा। मार्च 2016 में होने वाली परीक्षाओं के दौरान विशेष अवसर का लाभ उठाने के लिए परीक्षा फार्म भरने की तारीख बाद में घोषित होगी।

स्नातक कक्षाओं (बीए, बीएससी, बीकॉम, पास कोर्स और आनर्स), शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को वर्ष 1990 और इसके बाद स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके छात्रों को श्रेणी सुधार के लिए सितंबर 2015 और मार्च 2016 में परीक्षा देने के दो विशेष अवसर दिए जाएंगे। इसकी स्वीकृति विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रदान की है। स्नातक स्तर की कक्षाओं में 2007-08 से जो पाठ्यक्रम लागू हैं उनके अनुसार परीक्षाएं वर्तमान पाठ्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें