हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में बीपीई और बीपीएड की वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए छात्रों को 24 फरवरी तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि तय की गई अंतिम तिथि के बाद जमा होने वाले फार्म पर विवि के तय नियमों और दरों के तहत लेट फीस वसूल की जाएगी।
11 मार्च से बीपीई की दूसरे, तृतीय वर्ष और बीपीएड की परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं के लिए बीपीई प्रथम वर्ष के छात्र जिनकी मार्च और सितंबर 2014 में हुई परीक्षाओं में किसी विषय में कंपार्टमेंट आई हो, वे भी परीक्षा फार्म भर सकते हैं। छात्रों को विवि के पूछताछ अनुभाग में तय दरों पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं।
इक्डोल के लिए लेट फीस के साथ 20 तक करें आवेदन
छात्र फार्म के तय रेट के साथ 25 रुपये का आईपीओ/बैंक ड्राफ्ट को वित्त अधिकारी के नाम भेज कर डाक से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा फार्म में रजिस्ट्रेशन नंबर, तय फीस और हर तरह की आवश्यक जानकारी देनी होगी। आधे-अधूरे भरे गए फार्मों को विवि मंजूर नहीं करेगा।
लेट फीस के साथ 20 तक करें आवेदन- प्रदेश विश्वविद्यालय ने दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन संस्थान (इक्डोल) के माध्यम से यूजी डिग्री कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा फार्म जमा करवाने की तिथि लेट फीस के साथ 20 फरवरी तक बढ़ा दी है। 1500 रुपये लेट फीस के साथ अब इक्डोल के छात्र बीए, बीकॉम तृतीय वर्ष (पुराने ईयर सिस्टम) के तहत परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
बीएससी ऑनर्स का परिणाम घोषित
विवि के निदेशक प्रो. रमेश कौंडल ने कहा कि 31 जनवरी तक परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय की गई थी। इसकी वार्षिक परीक्षाएं मार्च में शुरू होनी हैं। उन्होंने कहा कि दूरदराज और जनजातीय क्षेत्र के छात्रों की समस्याओं को देखते हुए लेट फीस के साथ फार्म भरने की तिथि को बढ़ाया गया है।
एचपीयू ने बीएससी ऑनर्स बायोटेक प्रथम सत्र अनुपूरक और गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सितंबर 2014 में यह परीक्षा हुई थी। घोषित किए परिणाम के मुताबिक बीएससी ऑनर्स प्रथम सत्र की पास प्रतिशतता 94.73 फीसदी रही, जबकि माइक्रो बायोलॉजी का परिणाम सौ फीसदी रहा है। छात्रों को अंक तालिका उनके पते पर भेज दी गई है।