फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी ऑनर्स बायोटेक का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू ने बीएससी ऑनर्स बायोटेक प्रथम सत्र अनुपूरक और गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सितंबर 2014 में यह परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन


घोषित किए परिणाम के मुताबिक बीएससी ऑनर्स प्रथम सत्र की पास प्रतिशतता 94.73 फीसदी रही, जबकि माइक्रो बायोलॉजी का परिणाम सौ फीसदी रहा है। छात्रों को अंक तालिका उनके पते पर भेज दी गई है।

डेडलाइन बढ़ाई, आदेशों में कॉलेजों और मूल्यांकन केंद्रों से इसे अंतिम अवसर मानने को कहा प्राचार्यों को भी ई-मेल के जरिये दी जानकारी, कहा- अधूरे परिणाम के लिए जिम्मेदार होंगे कॉलेज सात फरवरी तक आने वाले ऑनलाइन अवार्ड और डाटा के आधार पर परिणाम तैयार कर फरवरी के दूसरे सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

फरवरी के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित करेगा विवि

प्रदेश विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस सिस्टम के तहत यूजी दूसरे सत्र के अवार्ड भेजने के लिए कॉलेजों और मूल्यांकन केंद्रों की डेडलाइन बढ़ा दी है। अब कॉलेज प्रबंधन और मूल्यांकन केंद्र के नियंत्रक सात फरवरी तक बीए, बीकॉम और बीएससी दूसरे सत्र के अवार्ड ऑनलाइन भेज सकते हैं।

तय तारीख तक जो भी अवार्ड आएंगे, उन्हें शामिल कर हर हाल में फरवरी के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर देगा। विवि ने इस संबंध में सभी डिग्री कॉलेजों को निर्देश भेज दिए हैं।

प्राचार्यों को ई-मेल से भी सूचित कर दिया गया है। आदेशों में कहा है कि कॉलेज प्राचार्य और मूल्यांकन केंद्र इसे अंतिम मौका मानें। बावजूद इसके यदि अवार्ड और इंटरनल असेसमेंट, प्रैक्टिकल अवार्ड नहीं भेजे जाते तो इससे छात्रों को पेश आने वाली परेशानी और अधूरे परीक्षा परिणाम के लिए कॉलेज जिम्मेदार होंगे।

अब तक आरकेएमवी और धर्मशाला कॉलेज से ही करीब 75 फीसदी अवार्ड और अन्य डाटा ऑनलाइन मिला है। अन्य कॉलेज लापरवाही न बरतकर कार्य को 7 फरवरी तक निपटाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें